Crowdfunding

3rd Education Tour

ज़रूरत सिर्फ़ मदद की नहीं, दृष्टि बदलने की भी होती है।
स्व-चिंतन से जन्म लेता है सच, और सच से बनता है बेहतर समाज।
आइए, विचार से बदलाव और बदलाव से निर्माण की इस यात्रा में साथ चलें।
NGO नहीं—यह चेतना, ज़िम्मेदारी और भविष्य गढ़ने का संकल्प है।

सामाजिक संसद 6

बातें… बहस… बदलाव…
यही वह मूल मंत्र है, जिसे आत्मसात करते हुए वाल्मीकेय युवा कल्याण समिति, इंदौर पिछले कई वर्षों से समाज के उस वर्ग के साथ खड़ी है, जिसकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है। गरीब, वंचित और विशेष रूप से सफाई कामगार समुदाय के मानसिक, सामाजिक और समग्र विकास को केंद्र में रखकर यह संगठन सिर्फ कार्यक्रम नहीं करता, बल्कि चेतना जगाता है।
यह मंच सवाल पूछने का साहस देता है,
बहस के ज़रिए सोच को धार देता है,
और बदलाव के लिए भीतर से मज़बूत करता है।
यह आयोजन आत्मसम्मान, अधिकार-बोध और भविष्य की दिशा तय करने का प्रयास है—जहाँ युवा सिर्फ श्रोता नहीं, बल्कि परिवर्तन के वाहक बनते हैं। वाल्मीकेय युवा कल्याण समिति का यह सतत प्रयास बताता है कि जब संवाद सशक्त होता है, तब समाज भी सशक्त होता है।

सामाजिक संसद-5 से चाय पर चर्चा तक

जय भीम साथियों, जैसाकि हम सबने मिलकर "सामाजिक संसद-5" में तय किया था की हम कम से कम महिने में एक बार सभी मिलकर चाय पर चर्चा करेंगे और समाजिक संवाद का सिलसिला चालू करेंगे 🙏🏼क्या इसकी शुरुआत हम इस 19 जनवरी से कर सकते हैं 🙏🏼

अगर हां तो आप अपनी सीट जरूर बुक करेंगे, यहीं विनय है 🙏🏼

दूसरा-शैक्षणिक टूर

दूसरा-शैक्षणिक टूर "सोशल एक्शन रिसर्च" के माध्यम से दलित समाज की विशेषकर सफाई कामगार समुदाय की जरूरतों समझने और उनके स्वाभिमान-आत्मसम्मान और विकास के लिए इस प्रकार के शैक्षणिक यात्रा करके समाज के लोगों को विशेषकर महिलाओं ,स्टूडेंट्, युवाओं को शिक्षण-प्रशिक्षण देना और समाज में सकरात्मकता बढ़ाना ही इसका उद्देश्य है !!

RTE केम्प-चलो उज्जैन

 

RTE-2024 उज्जैन की सफाई कामगारों की बस्तियों में फ्री शिविर

सफाई कामगारों के बच्चों के स्कूलों में फ्री एडमिशन हेतु उज्जैन जिला कोर्डिनेटर श्री धर्मेंद्र संकत के सहयोग एवं मार्गदर्शन में उज्जैन की सफाई कामगार बस्ति में फ्री जागरूकता शिविर 4 फ़रवरी 2024 को लगवाया जायेगा !

RTE-स्कूलों में फ्री एडमिशन हेतु फ्री वर्कशॉप !

सफाई कामगारों के बच्चों की शिक्षा हेतु पिछले 10 सालों से RTE-स्कूलों में फ्री एडमिशन हेतु फ्री वर्कशॉप एवं शिविरों के माध्यम से अब तक 500 से अधिक बच्चों के फ्री एडमिशन हो चुके हैं ! कोविड 2019 के समय से ही "दिमाग की खुराक " के फाउंडर एवं समिति के संस्थापक "मीना"नितिन लाहोरे द्वारा ऑनलाइन वर्कशॉप भी नाममात्र के शुल्क पर की जाती है ! इनके माध्यम से ही केवल सफाई कामगारों के बच्चों के लिए जनसहयोग से रविवार 28 जनवरी से 25 फ़रवरी तक "काम की कोचिंग "11/1 रामबाग पर शाम 04 से 06 पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके सफाई कामगारों को फ्री मार्गदर्शन दिया जाएगा ! आप रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScPwI28IHvcvxjPEFFrT2MNoIRogHqxgM9yrUy4AfJ_bByawg/viewform पर फ्री फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं !

"काम की कोचिंग " हेतु मदद

सफाई कामगारों के बच्चों की पढाई-लिखाई हेतु "काम की कोचिंग " के लिए आर्थिक मदद हेतु केलिन्डर वितरण !

Buddhi Vikas Kendra Pragya Buddha Vihar

Valmikeya Yuva Kalyan Samiti